कौशाम्बी, दिसम्बर 7 -- करारी थाना क्षेत्र के बल्लोपुर गांव की रामसखी ने बताया कि पांच दिसंबर की शाम वह बकरी चरा रही थी। चरते हुए बकरी पड़ोसी सुरेमन के खेत में चली गई। इसी बात पर उसने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर अपने बेटे अजय के साथ मिलकर पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी सियाकांत चौरसिया ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.