खेत में बकरी जाने को लेकर मारपीट, महिला समेत तीन लोग घायल
खगडि़या, मई 20 -- चौथम। एक प्रतिनिधि पौरा थाना क्षेत्र में खेत में बकरी चले जाने को लेकर दो पक्षों के बीच बुधवार को जमकर मारपीट हो गई, जिसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए चौथम सीएचसी में भर्ती कराया गया। घायल मनोज यादव ने बताया कि उनकी बकरी खेत में चली गई थी, जिसे हटाने के लिए वे पहुंचे थे। इसी दौरान फागो यादव एवं उनके पुत्र द्वारा गाली-गलौज शुरू कर दिया गया। विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट होने लगी। मारपीट में कुशेश्वर यादव के पुत्र मनोज यादव, मनोज यादव के पुत्र अविनाश कुमार तथा पंकज यादव की पत्नी ललिता देवी घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए चौथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां मौजूद सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार ने प्राथमिक उपचार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.