खेत में बकरी जाने को लेकर उपजे विवाद में हुई मारपीट
अयोध्या, मार्च 31 -- मवई, संवाददाता। मवई थाना क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर में खेत में बकरी चले जाने को लेकर दो पक्षों के बीच उपजे विवाद के बाद मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर पांच महिलाओं समेत आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लेते हुए शांति भंग की धारा में चालान किया है। थानाध्यक्ष सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि एक पक्ष की शोभावती पत्नी सुग्गन रावत ने आरोप लगाया कि उनका पुत्र मुकेश व अमरेश बकरी चरा रहे थे, तभी अनीता शर्मा व उनकी पुत्रियां सलोनी पायल तथा दिवाकर व उनकी पत्नी ने बकरी खेत में जाने का आरोप लगाकर मारपीट की और जातिसूचक गालियां दीं। वहीं दूसरे पक्ष की अनीता शर्मा ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि अम्ब्रेश व रितेश की बकरी उनके खेत में चली गई थी। शिकायत करने पर उन्हें गाली-गलौज करते हुए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.