खेत में बकरी चरा रही वृद्धा से बाइक सवार बदमाशों ने बकरा लूटा, ग्रामीणों के दबाव पर छोड़ा
उरई, मई 30 -- कुठौंद। संवाददाता कुठौंद थाना क्षेत्र के ततारपुर गांव में शुक्रवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने खेत में बकरियां चरा रही वृद्धा से दिनदहाड़े बकरा लूट लिया। ग्रामीणों के पीछा करने पर बदमाश कुठौंद कस्बे के पास बकरा छोड़कर भाग निकले।गांव निवासी 55 वर्षीय शकुंतला शुक्रवार देर शाम गांव के बाहर खेतों में बकरियां चरा रही लौट रही थी। तभी बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने झपट्टा मारकर एक बकरा उठा लिया और बाइक पर लादकर भागने लगे। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए और बदमाशों का पीछा किया। ग्रामीणों ने भागते बदमाशों की बाइक का नंबर मोबाइल में कैद कर लिया। बढ़ते दबाव को देख बदमाश कुठौंद के पास बकरा छोड़कर पड़ोसी जनपद की ओर भाग गए। पीड़िता ने तोड़िया व बाला छीनने का भी आरोप लगाया है। दिनदहाड़े हुई घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस पूरे प्रकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.