गौरीगंज, मई 3 -- गौरीगंज। खेत में बकरी चरने की शिकायत करने पर एक व्यक्ति ने महिला की जमकर पिटाई कर दिया। पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू की है। कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर मजरे तुलसीपुर निवासी कृष्णा देवी पत्नी रामकुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके उरद के खेत में गांव के ही रामचन्द्र की बकरियां चर रही थीं। जिसे कृष्णा देवी ने इसकी शिकायत रामचन्द्र से किया तो उन्होंने कहा कि जिसका खेत है वह अपनी फसल की रखवाली करे। इसी बात को लेकर रामचन्द्र ने कृष्णा देवी की लात घूंसों व डंडों से जमकर पिटाई कर दी। जिससे उसे गंभीर चोटें आई। एसएचओ अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...