लखीसराय, दिसम्बर 10 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के अमहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर गांव में मंगलवार को खेत में बकरी घुसने के विवाद में हुए मारपीट में एक ही परिवार के पांच सदस्य के घायल होने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान रामनगर गांव निवासी स्व दरोगी राम के 65 वर्षीय पुत्र सत्यनारायण राम, सकलदेव राम के 40 वर्षीय पुत्र राजेश राम, 30 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार, सत्यनारायण राम के 40 वर्षीय पुत्र कृष्ण राम एवं 44 वर्षीय पुत्र सुधीर राम के रूप में हुई है। पीड़ित परिजन ने बताया कि सोमवार को उनका बकरी गांव के ही पड़ोसी के खेत में चला गया था। जिसको लेकर विवाद हुआ था। स्थानीय ग्रामीण के हस्तक्षेप के बाद सोमवार को ही समझौता हो गया था। मगर मंगलवार को पुनः आरोपी उनके घर पर चढ़कर गा...