उन्नाव, जून 14 -- औरास। थाना क्षेत्र के शिवथाना गांव में शनिवार सुबह सांड़ के हमले से वृद्ध किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी औरास पर भर्ती कराया गया है।शिवथाना गांव के रहने वाले जलबीर सिंह पुत्र स्व. सरनाम सिंह शनिवार सुबह अपने खेत में खड़ी मूंगफली की फसल देखने गए थे। तभी खेत में मौजूद सांड़ को उन्होंने भगाने का प्रयास किया। इसी बीच सांड़ ने उन पर हमला कर दिया और खेत में पटक-पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के किसान मौके पर पहुंचे और किसी तरह सांड़ को भगाया और परिजनों को सूचना दी। यह भी पढ़ें- फसल बचाने गए किसान को सींगों पर उठाकर पटका, मौत परिजन घायल जलबीर सिंह को एंबुलेंस से सीएचसी औरास लेकर पहुंचे। जहां उनका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में आवारा पशुओं के आतंक पर चिंता जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...