गोरखपुर, अप्रैल 29 -- गुलरिहा। क्षेत्र के सियारामपुर टोला जैतपुर में खेत में पॉलिथीन उड़कर जाने को लेकर हुए विवाद के दौरान मारपीट में एक युवती का सिर फूट गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ज्ञानमती के मुताबिक, शनिवार दोपहर पॉलिथीन उड़कर मुनीब के खेत में चली गई थी। इसी बात को लेकर वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर मुनीब और उसका बेटा नीतीश लाठी-डंडे से हमला करने लगे। बीच-बचाव करने पहुंची पीड़िता की बेटी उषा को आरोपियों ने जमीन पर गिराकर गला दबाया और डंडे से सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...