शाहजहांपुर, मार्च 10 -- सिंधौली थाना क्षेत्र के रजऊ गांव में सोमवार दोपहर एक युवक का शव खेत में पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी 18 वर्षीय आशीष यादव बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। परिजनों के अनुसार वह सोमवार दोपहर खाना खाने के बाद खेत में खड़ी गेहूं की फसल से बंदरों को भगाने की बात कहकर घर से निकला था। कुछ देर बाद खेत की ओर गए ग्रामीणों ने यूकेलिप्टिस के पेड़ पर रस्सी से लटका उसका शव देखा और परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से पिता हनपाल, मां राजकुमारी देवी और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.