प्रयागराज, अप्रैल 20 -- प्रयागराज। बिहका उर्फ पूरामुफ्ती गांव में खेत में पानी ले जाने के विवाद में दबंगों ने एक अधिवक्ता की पिटाई कर दी। आरोपियों पर थाने के भीतर भी पीड़ित के साथ अभद्रता और मारपीट करने का आरोप है। बिहका निवासी शिवराम सरोज अधिवक्ता हैं। उनकी तहरीर के मुताबिक शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह अपने खेत पर गए थे। इसी दौरान गांव के रामा, शारदा और उनके बेटों ने लाठी-डंडों से लैस होकर उन्हें घेर लिया। सरकारी नाली से पानी ले जाने को लेकर विवाद करने लगे। आरोप है कि विपक्षियों ने अधिवक्ता को जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए भद्दी गालियां दीं और लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया। अधिवक्ता का आरोप है कि वह शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे, तो वहां भी आरोपियों ने उनके साथ बदसलूकी और मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मुकदमा दर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.