कानपुर, दिसम्बर 30 -- कानपुर देहात/सरवनखेड़ा ,संवाददाता। जनपद में सर्दी व शीत लहर कहर बरपा रही है। सर्दी लगने से बड़ी संख्या में मरीज बुखार, जुकाम खासी पेट व सीने के दर्द से पीड़ित होकर अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। वहीं सर्दी लगने व सीने में दर्द से लोग लगातार दम तोड़ रहे हैं। सोमवार रात में गजनेर क्षेत्र के शाहजहांपुर निनाया गांव से खेत में पानी लगाने गए एक किसान की सर्दी लगने से हालत बिगड़ गई। परिजन जब तक उनको अस्पताल ले जाने की तैयारी करते उन्होने दम तोड़ दिया। इनके सहित सर्दी लगने व सीने में दर्द से मरने वालों की संख्या बढ़कर बारह हो गई है। जनपद में हो रही कड़ाके की सर्दी में दिल का दौरा पड़ने के साथ ब्रेनस्ट्रोक का भी खतरा बढ़ रहा है। सर्दी व शीतलहर स्वांस व हार्ट के मरीजों की सेहत पर भारी पड़ रही है। बदले मौसम की अनदेखी बुजुर्गों के साथ ही सु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.