खेत में पानी लगाने गए किसान की नाले में डूबकर मौत
हरदोई, मई 19 -- हरदोई, संवाददाता। कोतवाली शहर क्षेत्र में खेत पर पानी लगाने गए एक किसान की नाले में डूबकर मौत हो गई। हसनापुर निवासी 25 वर्षीय सुनील खेती-किसानी करते थे। वह अविवाहित थे। परिजनों ने बताया, रविवार शाम करीब छह बजे सुनील खेत पर पानी लगाने गए थे। ट्यूबवेल चलाने के लिए मशीन में पानी डालना था। वह बाल्टी से नाले का पानी लेने पहुंचे, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिरकर डूब गए। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। इस दौरान उनका शव नाले में मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। यह भी पढ़ें- खेत में पानी लगाने गए किसान की नाले में डूबकर मौत मृतक के बड़े भाई शैलेंद्र ने बताया कि सुनील पांच भाइयों और एक बहन में चौथे नंबर पर थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में घटना के बाद शोक क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.