औरैया, मार्च 6 -- फफूंद, संवाददाता। ब्लॉक भाग्यनगर क्षेत्र की सिमहारा ग्राम पंचायत के प्रधान को खेत में फसल में पानी लगाते समय सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अचेत अवस्था में मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां एंटी वेनम इंजेक्शन देकर इलाज किया गया। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार सिमहारा ग्राम पंचायत के प्रधान राजकुमार सिंह उर्फ राजू यादव गुरुवार शाम अपने खेत पर लगे सबमर्सिबल से फसल में पानी लगाने गए थे। वह खेत में जीन पाइप बिछा रहे थे, तभी घास में छिपे सांप ने उनके हाथ की उंगली में डस लिया। सांप के डसने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह अचेत हो गए। खेत पर मौजूद ग्रामीणों और परिजनों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्रा...