खेत में पानी भरने को लेकर विवाद में लाठी-डंडों से पीटा, चार पर मुकदमा दर्ज
संभल, मई 26 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव रतुपुरा में खेत में पानी भरने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर चार लोगों ने किसानों के बेटों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना का विवरण गांव रतुपुरा निवासी सगीर अहमद पुत्र याकूब कुरैशी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह करीब 7 बजे उनके बेटे ओसामा और नदीम खेत पर पानी लगा रहे थे। इसी दौरान गांव के चार लोग वहां पहुंचे और उनके खेत से अपने खेत की ओर पानी मोड़ने लगे। जब ओसामा और नदीम ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद लाठी-डंडों से दोनों भाइयों के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल हालत में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.