बिजनौर, फरवरी 25 -- नहटौर में खेत की नाली में मिले किसान संजय सिंह के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फेफड़ों में पानी भरना बताया है। किसान के लापता होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने खेतों में तलाशी की थी। बता दे कि मंगलवार को विलासपुर निवासी संजय कुमार (50 वर्ष) पुत्र बलराम सिंह अपने खेतों की सिंचाई के लिए गये थे। देर सायं को परिजनों और ग्रामीणों ने काफी देर तक उनकी तलाश की, लेकिन उनका कहीं सुराग नहीं लगा। पहले किसान को गुलदार द्वारा उठाकर ले जाने की आशंका व्यक्त की गई थी। सूचना मिलने पर सीओ धामपुर अभय कुमार पांडेय भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया था। बताया जाता है कि संजय कुमार का शव खेत में बनी पानी की नाली में पड़ा हुआ मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.