प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 18 -- पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के नोही निवासी अयूब के 70 वर्षीय पिता मो. हारुन को गेहूं की सिंचाई करने के दौरान परिवार के ही तीन लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि पिता गांव में गेहूं के खेत की सिंचाई कर रहे थे। इस दौरान थोड़ा पानी छोटे भाई ननकऊ के खेत में चला गया। इससे नाराज ननकऊ के दोनों बेटों और पत्नी ने वृद्ध पिता को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...