गोरखपुर, जून 10 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मरचीपार खुर्द गांव में खेत में पानी चला रहे एक युवक पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। मारपीट में युवक के पिता समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद और तीन अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मरचीपार खुर्द निवासी विशाल पासवान ने तहरीर में लिखा है कि मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे वह अपने खेत में पानी चला रहा था। आरोप है कि इसी दौरान साहिल पासवान निवासी सिसवा, अर्जुन और भीम, नवनीत पासवान तथा तीन अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे व रॉड से हमला कर दिया। विशाल के अनुसार शोर सुनकर उसके पिता मौके पर पहुंचे तो आरोपितों ने उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे इन्द्रज...