खेत में पानी चलाने को लेकर फायरिंग का आरोप ,वीडियो वायरल
मुरादाबाद, जून 5 -- थाना क्षेत्र के गांव हिसामपुर में शुक्रवार को सरकारी चक रोड पर पानी चलाने को लेकर हुई कहासुनी में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। एक किसान ने पड़ोसियों पर तमंचे से फायर कर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव हिसामपुर निवासी सुबहान ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि शुक्रवार सुबह वह अपने खेत पर पेड़ की टहनियां काटने गया था। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी वकार हुसैन और उसका भाई बिलाल हुसैन सरकारी चक रोड में पानी चलाकर अपने खेत की सिंचाई कर रहे थे। सुबहान ने चक रोड खराब होने की बात कहकर इसका विरोध किया, जिससे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। सुबहान का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर वकार हुसैन और बिलाल हुसैन ने जान से मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.