जौनपुर, मार्च 19 -- मछलीशहर (जौनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के सरांवाँ गांव में बुधवार को खेत में गंदा पानी गिराने पर मना किया तो विपक्षी ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। उक्त गांव निवासी सुनील विश्वकर्मा ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही सूबेदार और उनके पुत्रगण कई वर्षों से उसके खेत में बाथरूम का गंदा पानी गिराते रहते हैं। बुधवार को खेत में कार्य कर रहा था तभी वे गंदा पानी गिराने लगे। मना किया तो गाली गलौज के साथ जान से मारने की धमकी देते हुए कुल्हाड़ी से मेरे भाई संतोष पर हमला कर दिया। संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए। हम किसी तरह से भागकर थाने पहुंचे और घटना की सूचना दी। मामले के बाबत प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि सूबेदार सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा...