शाहजहांपुर, मई 22 -- खुटार। महेशपुर गांव में खेत में जानवर चले जाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है, जबकि तीन की हालत गंभीर होने पर जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पीड़ित राजीव कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके जानवर गलती से पड़ोसी के खेत में चले गए थे, जिससे खेत में लगा तार व टेबा टूट गया। इसी बात को लेकर खेत स्वामी ने उसकी मां मीरा देवी से गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि बाद में घर लौटने पर उसे भी घेरकर पीटा गया। यह भी पढ़ें- मारपीट मामलों में चार लोगों पर केस दर्ज बचाव में आए परिवार के विशाल, मीरा देवी और फेरू पर भी हमला किया गया। करीब 20 से 25 लोगों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से मारपीट का आरोप है। पुलिस मामले की जांच ...