खेत में पशु चराने से मना करने पर किसान पर हमला
मेरठ, जून 5 -- हस्तिनापुर क्षेत्र के कुंडा गांव में खेत में चर रही भैंस को मना करने से पांच लोगों ने किसान को लाठी डंडों से बेरहमी से पीटा। पीड़ित ने पांच लोगों को नामजद करते हुए थाना पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। मुकेश कुमार ने थाना पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शुक्रवार को लगभग 10 बजे गांव के एक व्यक्ति उनके खेत में पशु चरा रहा था। जब उन्होंने उसे मना किया तो वह चला गया। परंतु कुछ देर बाद सोनू, मोनू, अर्जुन, भोला तथा रणजीत खेत पर पहुंचे तथा किसान से गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से मारपीट करने लगे। किसान किसी तरह हमलावरों से बचकर अपने घर पहुंचा तो वह घर पर आ धमके और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। घायल को उपचार हेतु सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जहां से घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी शशांक द्विवेदी का कहना है कि मुकदम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.