अलीगढ़, जून 18 -- n सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरू अकराबाद, संवाददाता। गांव मानई नगला रेवती में खेत में जबरन पशु घुसाने का विरोध करने पर एक महिला और उसके पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। थाना अकराबाद पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव निवासी संगीता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 जून को गांव के अतुल कुमार, शिवकुमार और अनुज उनके खेत में पशु चरा रहे थे, जिससे यूकेलिप्टस के पेड़ों को नुकसान हो रहा था। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज और अभद्रता की। बीच-बचाव करने आए उनके पति धर्मपाल सिंह को भी जान से मारने की धमकी दी गई।आरोप है कि कुछ देर बाद उक्त आरोपी जमुनादास, राजेन्द्र, सूबेदार और पुष्पेन्द्र के साथ लाठी-डंडे व तमंचे लेकर पीड़ित के घर में घुस गए और दंपति पर हमला कर दिया...