लखीमपुरखीरी, जनवरी 27 -- महेवागंज,संवाददाता। फूलबेहड़ क्षेत्र के बसहा माफी गांव के बाहर खेत में खून पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के साथ हिन्दू संगठनो ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों पर प्रतिबंधित पशु की हत्या कर मांस गायब कर देने का आरोप लगाते हुए फूलबेहड़ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। बीते सोमवार की शाम को बसहा माफी गांव के बाहर गेंहू के खेत में ग्रामीणों खून पड़ा देखा। खून देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते सैकड़ो ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने किसी गौवंश का वध करने का आरोप लगाया। देर रात हिन्दू संगठन के कार्यकर्त्ता भी गांव पहुंच गए। और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.