सीतापुर, फरवरी 9 -- सीतापुर, संवाददाता। हरगांव इलाके में खेत में नुकसान करने का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने दो बेटियों के साथ मिलकर महिला की गन्ने व लातघूसों से जमकर पिटाई कर दी। घटना को लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हरगांव के निगांहा निवासी मंजू देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही मनोज कुमार तिवारी का खेत बटाई पर लिया है। जिसमें चना व लाही की फसल लगी है। इस फसल को आए दिन लोगों द्वारा नुकसान कर रहे थे। सात फरवरी की दोपहर पीड़िता खेत पर गयी तो देखा कि गांव के ही विपक्षी अनंतराम और उनकी दो बेटियां चना व सरसो की फसल को नोचकर बोरी में भर रहे थे। जब पीड़िता ने मना किया तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए गन्ने और लात घूसों से जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने त...