खेत में धान लगा रही महिला को सांप ने डसा, मौत
रुद्रपुर, जून 23 -- सितारगंज। खेत में धान लगा रही महिला को सोमवार को सांप ने डस लिया। मंगलवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। सोमवार को ग्राम एजनियां निवासी 45 वर्षीय रेखा देवी पत्नी प्रेम सिंह खेत में धान लगा रही थीं। इसी दौरान उन्हें सांप ने डस लिया। परिजन उन्हें उप जिला चिकित्सालय लाए। मंगलवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। एसएसआई जावेद मलिक ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- ज़हरीला सांप के डंसने से अधेड़ महिला की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.