बागेश्वर, मई 25 -- खेत में धनिया तोड़ रही महिला को सांप ने डसा बागेश्वर। कठायतबाड़ा निवासी 28 साल की दीपा राठौर रविवार की शाम अपने खेत में धनिया तोड़ने के लिए गई। इस दौरान उसे सांप ने डस लिया। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां महिला का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार महिला के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। 24 घंटे चिकित्सकीय देखरेख में रखा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...