औरैया, अप्रैल 25 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बघुआ अड्डा गांव में शनिवार दोपहर अचानक आग लगने से खेत में रखे गेहूं के गट्ठर धू-धू कर जल उठे। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और किसान को भारी नुकसान हुआ। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी जयवीर सिंह यादव के नदी किनारे स्थित खेत में गेहूं के गट्ठर रखे थे। दोपहर के समय अचानक उनमें आग लग गई। तेज लपटों और गर्म हवा के चलते आग तेजी से फैलती चली गई और बड़ी मात्रा में गट्ठर जलकर राख हो गए। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक बड़ा नुकसान हो चुका था। घटना की जानकारी पर पहुंचे लेखपाल लालकृष्ण चंद्रशेखर ने मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया। आग लगने के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.