सहारनपुर, नवम्बर 12 -- थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव बड़गांव के जंगल में एक खेत के पास तार के फंदे में फंसा तेंदुआ मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग की टीम को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को पकड़कर पिंजरे में बंद किया। इसके पश्चात ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम तेंदुए को जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के लिए अपने साथ ले गई। बुधवार को थाना चिलकाना क्षेत्र के ग्राम बड़गांव में गांव के पूर्व प्रधान शिवचरण सैनी अपने खेत पर काम करने जा रहे थे। तभी उन्होंने अपने भाई योगेश कुमार के खेत के पास चकरोड के रास्ते पर शिकारियों द्वारा गीदड़ को पकड़ने के लिए बनाए गए लोहे के तार के फंदे में एक तेंदुए को फंसा हुआ देखा, जिसे देखकर उनके हाथ पैर फूल गए। इसकी सूचना चिलकाना पुलिस और वन विभाग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.