झांसी, दिसम्बर 20 -- कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव कंजा में उस वक्त दहशत फैल गई। जब एक खेत के कटीले तारों की फेंसिंग में खूंखार लकड़बग्घा फंस गया। जिससे वह आक्रोशित हो गए और उसने एक पेड़ की डाल का नोंच डाला। वहीं वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और जंगल में छुड़वाया। तब कहीं जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वॉयरल कर दिया। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। गांव कंजा में बीती देर शाम ग्रामीण अपने घरों को जा रहे थे। तभी उन्होंने एक खेत के किनारे लगे कटीले तारों की फेंसिंग में लकड़बग्घा फंसा देखा। उसका पैर बुरी तरह तारों में उपलब्ध गया था। वह निकलने के चक्कर में और फंस गया। जिससे वह आक्रोशित हो गया और चीखने लगा। यह नजारा देख लोग दहशत में आ गए...