मिर्जापुर, जून 7 -- हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के औरा गांव में ट्रैक्टर से गिरकर चालक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। हलिया थाना क्षेत्र के औरा गांव 17 वर्षीय कल्लू ट्रैक्टर चालक है। वह शुक्रवार की शाम ट्रैक्टर में मिट्टी लाद कर गांव में खेत की ओर जा रहा था। तभी खेत में ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया। चलते ट्रैक्टर से अचानक चालक नीचे गिर गया। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची परिजनों ने उसे हलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उपचार के बाद उसे घर लेकर चले आए। यह भी पढ़ें- ढलान पर खड़ा ट्रैक्टर पलटा, दबकर किशोर की मौत शनिवार की सुबह चालक की घर पर मौत हो गई। बेटे की मौत से मां मुन्नी देवी का रो रो कर हाल बेहाल है। मृतक इकलौता पुत्र था। परिजनों ने प...