खेत में ट्रैक्टर ले जाने के विवाद में पिता-पुत्री को पीटा
प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 2 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के मस्तापुर गांव निवासी मूलचन्द्र का 45 वर्षीय बेटा पुणे में काम करता है। इस बीच वह घर आया था, खेत में ट्रैक्टर ले जाने को लेकर पड़ोसियों से विवाद हो गया। आरोपी घनश्याम को गालियां देते हुए पीटने लगे, उसकी 18 वर्षीय बेटी वंदना बीच-बचाव करने गई तो उसको भी पीटा और जान से मारने की धमकी देते चले गए। परिजनों ने घायलों का इलाज कराया और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.