धनबाद, अप्रैल 15 -- राजगंज थाना क्षेत्र के सरायदाहा के पास मंगलवार की सुबह सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। मृत चालक 31 वर्षीय संतोष केवट बिशुनपुर पंचायत के बोनासिंघा का रहने वाला था। वह रात करीब दो बजे बालू खाली कर वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। चालक उसके नीचे दब गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भी ट्रैक्टर का इंजन चालू रहा। इंजन की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। संतोष के दो छोटे बच्चे हैं। उसने करीब तीन महीने पहले ही नया ट्रैक्टर फाइनेंस करवाया था। यह भी पढ़ें- मौरंग खदान में ट्रैक्टर से कुचलकर चालक की मौत राजगंज पुलिस ने शव को बाहर निकालकर थाना ले आई। परिजनों को सूचना देने के बाद सुबह आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम क...