अमरोहा, मई 16 -- डिडौली क्षेत्र के गांव सिरसा मोहन में खेत में ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने दूसरे पक्ष की ओर से भी छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी मामले में बीती नौ मई को डिडौली पुलिस ने किसान देवराज सिंह की तहरीर पर 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। वहीं शुक्रवार शाम गांव निवासी किसान मनोज चीमा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बाईपास हाईवे निर्माण के लिए एनएचएआई द्वारा भूमि अधिग्रहण किया गया था। आरोप है कि रोड किनारे सर्विस रोड से खेतों तक जाने वाले रास्ते की भूमि पर देवराज और उसके भाई संतरपाल ने कब्जा कर रखा है।मनोज चीमा ने बताया कि नौ मई की शाम भाई विनोद ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर निकालने को लेकर देवराज और संतरपाल ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करन...