खेत में जुताई के दौरान मिला प्राचीन शिवलिंग, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
कोडरमा, जून 11 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के कटैया पंचायत अंतर्गत दुमदुमा गांव स्थित प्रसिद्ध घोड़सिमर धाम के समीप एक खेत में जुताई के दौरान प्राचीन शिवलिंग मिलने से पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बन गया। यह शिवलिंग ग्रामीण अजीत यादव के खेत से प्राप्त हुआ, जो घोड़सिमर धाम मंदिर से लगभग 500 फीट की दूरी पर स्थित है। शिवलिंग मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पूरे विधि-विधान और श्रद्धाभाव के साथ शिवलिंग को खेत से निकालकर घोड़सिमर धाम मंदिर परिसर में स्थापित किया। इस दौरान मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने धूप, दीप और पुष्प अर्पित कर सामूहिक पूजा-अर्चना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि घोड़सिमर धाम और इसके आसपास का क्षेत्र ऐतिहासिक एवं धार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.