गाजीपुर, अप्रैल 20 -- जमानिया, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में शनिवार की शाम खेत में जबरन हार्वेस्टर और भूसा बनाने वाली मशीन ले जाने का विरोध करने पर दबंगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रविवार की देर शाम प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार, मोहम्मदपुर निवासी बालकिशुन यादव के खेत में शनिवार दोपहर करीब 3:50 बजे विपक्षी जबरदस्ती हार्वेस्टर और भूसा बनाने वाला ट्रैक्टर लेकर घुस रहे थे। जब बालकिशुन के पुत्र अरविन्द यादव ने खेत से हार्वेस्टर निकालने और भूसा न बनाने के लिए मना किया, तो वहां मौजूद दबंग आक्रोशित हो गए। यह भी पढ़ें- खेत गए युवक पर हमला, तीन पर रिपोर्ट दर्ज आरोप है कि मोहम्मदपुर निवासी वीरेन्द्र यादव व परविन्द या...