गौरीगंज, दिसम्बर 12 -- गौरीगंज। कोतवाली क्षेत्र के कोनिया मजरे ऐंधी निवासी रमजान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 25 नवम्बर को उसके विपक्षी उसके खेत में जबरन गेहूं की बुवाई करा रहे थे। जब उसने गेहूं बोने से मना किया तो तौफीक, सलमान व अनीश ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। जिससे उसको काफी चोटें आई हैं। आसपास के लोगों के बीच बचाव करने पर उसकी जान बची। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि तीन आरोपियों के विरुद्ध केस दर्जकर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...