बुलंदशहर, सितम्बर 28 -- नरसेना थाना क्षेत्र के गांव में खेत पर चारा लेने गई युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों ने दो आरोपियों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। चर्चा है कि घटना के बाद पीड़िता दो माह की गर्भवती हो गई। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित परिजनों के अनुसार करीब दो-तीन माह पहले युवती खेत में चारा लेने गई थी। तभी गांव के ही एक युवक ने उसे अकेला पाकर डरा-धमकाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि आरोपियों ने धमकी देकर किसी को बताने से मना किया था, जिसके कारण युवती डरी-सहमी रही। यह भी पढ़ें- खेत में चारा लेने गई युवती से दुष्कर्म, दो आरोपी नामजद तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई तो मामले का खुलासा हुआ। तीन दिन पहले आरोपी और उसके दोस्त ने फिर से खेत में अकेला देखकर उसे धमकी दी। ...