श्रावस्ती, जून 6 -- इकौना,संवाददाता। थाना गिलौला के ग्राम बसभरिया पुरैना में दलित सोनू मिस्त्री के खेत में एक गाय खेत के चारों ओर घूम घूम कर चक्कर लगा रही है। शुक्रवार सुबह 11 बजे से गाय एक ही खेत में चक्कर लगा रही है। जिसे देखकर ग्रामीण वासी गाय पर किसी देवी देवता का असर मान रहे हैं। गाय पानी पीने के अलावा कुछ खा नहीं रही है। जब लोग उसे खेत से भगाते हैं तो कुछ देर दूसरे खेत में रहने के बाद फिर से उसी खेत में चक्कर लगाने लगती है। खेत में गाय को खेत का चक्कर लगाने से ग्रामीण अचंभित हैं। खेत की चक्कर लगा रही गाय पानी पीने के अलावा कुछ खाती नहीं है। खेत में गाय को चक्कर लगाते देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...