खेत में घेरकर युवक की पिटाई, चार पर मुकदमा
गोरखपुर, जून 13 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के बिलारी पंडित टोला निवासी शंभू यादव की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित का आरोप है कि पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर उनके पट्टीदारों ने खेत में घेरकर गाली-गलौज की और लाठी-डंडे व लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में उन्हें गंभीर चोटें आईं और एक हाथ टूट गया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- महिला से मारपीट व मोबाइल तोड़ने के आरोप यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में मारपीट, केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.