बरेली, फरवरी 17 -- भमोरा। खेत में घूरा डालने के विरोध पर दो पक्षो में मारपीट हो गई, पुलिस ने दोनों ओर के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव राजूपुर के प्रवीन कुमार की पत्नी ने बताया कि उसका गांव के समीप खेत है, वह मंगलवार सुबह उसी खेत की ओर गई। आरोप है कि उसने देखा कि गांव के संतोष व ताराचंद ने उसके खेत में घूरा डाल दिया है। महिला घूरा हटाने के बाद ताराचंद और संतोष से शिकायत करने गई। आरोप है कि दोनों ने गालियां दीं, विरोध पर पीटने लगे। उसके शोर मचाने पर पहुंचे उसके ससुर को भी आरोपियों ने डंडे से पीटा। उप निरीक्षक योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में कहासुनी के चलते हाथापाई हुई थी। महिला की तहरीर पर तीन लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...