औरैया, जनवरी 7 -- अछल्दा, संवाददाता। खेत में खड़ी गेहूं की फसल देखने गए किसान के साथ दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर अछल्दा थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित बृजेंद्र कुमार निवासी ग्वारी ने बताया कि 4 जनवरी की शाम करीब चार बजे वह अपने खेत में खड़ी गेहूं की फसल देखने गया था। इसी दौरान बकौहा अछल्दा निवासी बृजेश यादव, पीयूष यादव, राजीव यादव और प्रदीप यादव उसके खेत में घुस आए। विरोध करने पर आरोपितों ने गालियां देनी शुरू कर दीं। गाली देने से मना करने पर लाठी, घूंसे और डंडों से मारपीट कर दी, जिससे उसे चोटें आईं। शोर मचाने पर आरोपितों ने ईंट-पत्थर भी फेंके, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद पीड़ित ने अछल्दा थाने में तहरीर दी। पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर न...