सुल्तानपुर, जुलाई 12 -- लंभुआ/सुल्तानपुर, संवाददाता। सुलतानपुर पुलिस ने खेत में घायल मिली एक महिला के मामले में घटना के तेरह दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता के पति की तहरीर पर आरोपी देवर समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गरएं गांव निवासी रामराज गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27-28 जून की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे उनकी पत्नी कुसुम गुप्ता शौच के लिए घर से निकली थीं। आरोप है कि उनके छोटे भाई रामप्रसाद गुप्ता ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ महिला का मुंह दबाया और घर से करीब पांच सौ मीटर दूर खेत में ले जाकर बेरहमी से पीटा। आरोपी महिला को अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गए।

घटना की जानकारी सुबह ग्रामीणों ने महिला को कीचड़ में लथपथ, बेहोशी की हालत में देखा तो परिजनों को सूचना द...