बिजनौर, फरवरी 3 -- भूतपुरी क्षेत्र के गांव स्थित गन्ने के खेत में गुलदार का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। विभागीय स्तर पर गुलदार की मौत आपसी संघर्ष के दौरान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मंगलवार को अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी महेंद्र शर्मा दुलीचंदपुर रकवे में स्थित खेत में परिजनों सहित खेत में गन्ना छीलने के लिए गए थे। इस दौरान खेत में गुलदार को देखकर उनके होश उड़ गए और खेत से बाहर आ गए। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों को इकट्ठा करके दोबारा खेत में गए। लेकिन गुलदार द्वारा किसी तरह की कोई हरकत न देखकर गुलदार के मृतावस्था होने का अनुमान लगाते हुए वन विभाग को अवगत कराया गया। गुलदार की मौजूदगी की खबर सुनने के बाद आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। इस दौरान बेकाबू भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को बुलाया ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.