औरंगाबाद, मई 24 -- बेलहर गांव की घटना, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर थाना क्षेत्र के बेलहर गांव के खेत-बधार में शनिवार को एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि हीटवेव की चपेट में आने से किसान की जान गई। मृतक की पहचान बेलहर निवासी उमेश सिंह के 43 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार सिंह के रूप में की गई है। बताया जाता है कि पिंटू सिंह किसी कार्य से मदनपुर बाजार गए थे। वहां से लौटने के दौरान वे बधार में गिर पड़े। किसी व्यक्ति ने उन्हें खेत में गिरा देखा और इसकी सूचना गांव के लोगों को दी। इसके बाद ग्रामीण उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. कुमार जय ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- काम करने गए मजदूर की अचानक म...