आजमगढ़, मार्च 30 -- अहरौला। क्षेत्र के छितौना गांव में सोमवार की सुबह खेत में गिरे बिजली के तार के संपर्क में आने से किसान की करंट से झुलसकर मौत हो गई। वह मृत हाल में खेत में पड़ा था, कुछ देर बाद पहुंचे गांव के लोगोें ने मृत देख परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। अहरौला थाना क्षेत्र के छितौना गांव निवासी 53 वर्षीय घनश्याम सिंह सोमवार की सुबह में घर से खेत के लिए निकले थे। वे अपने खेत में गए , इस दौरान टूट कर गिरे बिजली के तार की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। मौके पर मृत हालत में पड़े थे, कुछ देर बाद गांव के लोग पहुंचे। खेत में गिरे अधेड़ को देख कर शोर मचाने लगे। गांव के लोगों ने बिजली विभाग को सूचना दी। बिजली कटने के बाद ग्रामीण घनश्याम सिंह को लेकर अहरौला सीएचसी पर गए, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उन्हें एक प...