बिहारशरीफ, अप्रैल 10 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक में शुक्रवार को मजेन्द्र राम के घर के पास बिजली का तार गलकर खेत में गिर गया। गनीमत थी कि खेत से फसल पहले ही कट चुकी थी, नहीं तो बड़ा नुकसान हो जाता। फसल के अवशेष व भूसे में आग लग गयी। दमकल वाहन के कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से कवर्ड वायर लगाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.