गंगापार, जून 25 -- मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। मऊआइामा थाना क्षेत्र एक गांव की एक महिला का कहना है कि वह 18 जून को खेत में मूंग तोडने गई थी। तभी गांव का एक युवक खेत में आकर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। महिला का आरोप है कि शोर मचाने पर आरोपी युवक भाग गया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी के घर उलहना देने गई तो उसे गालियां दी गईं। जान से मारने की धमकी देकर उसके परिजन भगा दिए। महिला ने आरोपी युवक आशाराम पटेल, और उसके घर के राम कुमार, अनमोल, अनुराग और सरगम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...