रुडकी, अप्रैल 22 -- मंगलौर। खेड़ाजट में एक किसान ने रंजिश के चलते खेत में खड़े फलदार और कीमती पेड़ों को जहरीली दवा डालकर सुखाने का आरोप लगाया है। पीड़ित किसान ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित प्रमोद कुमार निवासी खेड़ाजट ने बताया कि उनके खेत में पॉपुलर, जामुन, आम और लिप्टिस के पेड़ लगे हुए थे। आरोप है कि गांव के ही जितेन्द्र और उसकी पत्नी रीता ने खेत में घुसकर पेड़ों में जहरीली दवाई डाल दी, जिससे हरे-भरे पेड़ सूखने लगे। इस घटना से उन्हें लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.