मुजफ्फर नगर, अप्रैल 30 -- खतौली रतनपुरी थाना क्षेत्र के भूपखेड़ी गांव में खेत में कूड़ी डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर लाठी-डंडे चले और कई लोग घायल हो गए। एक पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी हमलावरों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है।गांव निवासी राजेश पुत्र ओमबीर के अनुसार, दो दिन पहले उनका बेटा निखिल खेत पर गया था, जहां गांव का ही रोहित कूड़ी डाल रहा था। निखिल द्वारा मना करने पर रोहित ने गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। मामला गांव में पहुंचने पर लोगों ने अगले दिन समझौते की बात कही।आरोप है कि मंगलवार को जब निखिल खेत पर जा रहा था, तभी रोहित अपने साथियों के साथ पहुंचा और फिर से गाली-गलौज करते हुए हमला कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.