शामली, जून 2 -- आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के भैंसवाल गांव निवासी एक होमगार्ड की खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने के दौरान तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत अब खतरे से बाहर है। भैंसवाल गांव निवासी होमगार्ड प्रवीन सोमवार सुबह अपने खेत में फसल पर फैराडॉन नामक कीटनाशक दवा का स्प्रे कर रहे थे। खेत से घर लौटने के बाद वह अपनी ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक उल्टियां होने लगीं और पेट में तेज दर्द के साथ चक्कर आने की शिकायत हुई। यह भी पढ़ें- फसलों को बचाने के लिए किसानों को दी सलाह उनकी हालत बिगड़ने पर परिजन तुरंत उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया।...